जौनपुर: गढ्ढा मुक्त योजनाओं को मुंह चिढ़ाता कलवारी का खड़ंजा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। कलवारी मेन सड़क से ब्रााह्मण बस्ती को जोड़ने वाला खड़ंजा बीच बीच में टूट कर बैठ गया है। सैकड़ों घरों की आबादी वाले गांव में आने जाने का रास्ता बाधित हो गया। खड़ंजा टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की सूचना कई जनप्रतिनिधियों को दिया लेकिन खड़ंजे का ध्यान किसी का नही आया। बारिश के मौसम में उस गढ्ढे में कई लोग गिरे जिससे ग्रामीण परेशान होकर खुद ग्रामीण इक्ट्ठा हुए और खड़ंजे को गढ्ढा मुक्त बनाए। ग्रामीणों में इस बात का आक्रोश है की सरकार रास्ता पानी बिजली पर विशेज ध्यान देती है लेकिन स्थानी प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं देते और ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा करते हैं। गढ्ढा मुक्त मिशन में गांव के सभाजीत मिश्रा, राजा, गोलू, अतुल, रजनीश, रोहित, अंश, शामिल हुए और ग्रामीणों के रास्ते को सुलभ बनाए।
![]() |
| Advt. |



