जौनपुर: विज्ञान किट के प्रभावी प्रयोग के लिये प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपंन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान किट के प्रभावी प्रयोग हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के 3 दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन हो गया। जहां डायट प्राचार्य डॉ. विनोद शर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय का शिक्षण बिना प्रयोग के संभव नहीं है। विज्ञान के शिक्षण में प्रयोग प्रदशर््ान शिक्षक तथा विद्यार्थी दोनों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होता है। आप लोग अपने विद्यालय में बच्चों को विज्ञान किट की सहायता से सिखाये। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रवीन्द्रनाथ ने बताया कि विज्ञान को किट के माध्यम से रु चिकर बनाकर पढ़ाया जाए जिससे बच्चों को कोई भी प्रकरण बोझ न लगे। इस अवसर पर संदर्भदाता अमित कुमार प्रवक्ता, डॉ. अ·िानी पांडेय, प्रवक्ता नीरजमणि तिवारी, राय साहब शर्मा, उमेश चंद्र दुबे, मनीषी श्रीवास्तव, अनुप्रिया पांडेय, वरु ण यादव प्रवक्ता, दुर्गा शंकर राय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



