BREAKING

जौनपुर: ऑल इंडिया शब्बेदारी में चौबीस घंटे तक हुआ नौहा व मातम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: ऑल इंडिया शब्बेदारी में चौबीस घंटे तक हुआ नौहा व मातम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

तंजीमे अज़ाए हुसैन की शब्बेदारी में शामिल हुईं मशहूर अंजुमने

जौनपुर। नगर के इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में शनिवार की रात तंज़ीमे अज़ाए हुसैन की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी शुरू हुई जो रविवार की शाम को समाप्त हुई। इस शब्बेदारी में हिंदुस्तान की 20 से ज्यादा मातमी अंजुमनो ने नौहा व मातम कर कर्बला के शहीदों को अपना नजरानाए हकीदत पेश किया। अलविदाई मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जु़ल्जनाह निकाला गया। जिसके बाद अंजुमनों ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर माहोल को गमगीन कर दिया। इससे पूर्व शनिवार की रात शब्बेदारी का आगाज़ तिलावते कलाम पाक से हुआ। सोज़ख्वानी सैयद गौहर अली जै़दी व उनके हमनवां ने पढ़ी। पेशख्वानी डॉ शोहरत, एहतेशाम, हेजाब, नजमी ने पढ़ी। मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना शब्बर हुसैन खां ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके 71 साथियों की शहादत पर लोग नज़रानाए हकीदत पेश करते हैं। 1400 साल से ज्यादा कर्बला में इमाम की शहादत हुए बीत गए हैं जब मोहर्रम आता है तो सभी मज़हब के लोगों के दिलों में ईमाम की कुर्बानी की याद ताज़ा हो जाती है । आज जो इंसानियत व इस्लाम जिंदा है वोह हजरत इमाम हुसैन व अहलेबैत की कुर्बानियों की देन है। मजलिस के बाद अंजुमनो ने मिसरे तरह ''मंज़ूर आज़मी  की,दिल खून हो तो शायद मातम का हक अदा हो'', दूसरी तरह डॉ शोहरत जौनपुरी की ''जवाब ज़ैनबे मुजतर कहां से लाओगे''पर तरही नौहे पेश किए। अंजुमन अब्बासिया कामटी नागपुर महाराष्ट्र, गुंचए मजलूमियां लखनऊ, गुंचए मज़लूमिया फैजाबाद नक़विया प्रयागराज, हैदरिया अब्दुल्लापुर अंबेडकर नगर पंजतनी तुराबखानी सुल्तानपुर, हैदरी वाराणसी, कारवांने कर्बला वाराणसी के साथ-साथ शहर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व सीनाज़नी कर शामे गरीबां की याद में शहीदों को नजरानए अकीदत पेश किया। रविवार की शाम मौलाना महफूज़ुल हसन खां ने अलविदाई मजलिस की तकरीर करते हुए कर्बला के शहीदों के मसाएब पढ़े जिसके बाद शबीहो को बरामद किया गया। संचालन अर्शी वास्ती दिल्ली व शोएब जैदी मोहम्मद सिप्तैन नागपुरी ने किया। आभार अध्यक्ष शौकत अली ''मुन्ना अकेला'' कन्वीनर तहसीन शाहिद सभासद, सकलैन अहमद खां ने प्रकट किया। शब्बेदारी में योगदान महासचिव हसीन अहमद खां बाबू ,तनवीर जाफरी, वजीरूल हसन खां मुन्ना, तहजीबुल हसन खां बन्ने, मिर्जा हसीन मेहंदी, मुन्ने राजा ,अहमद मेहंदी बन्नू, तंजीम के मीडिया प्रभारी सैयद अज़ादार हुसैन का रहा। इस मौके पर बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू एमएलसी, हैदर अब्बास चांद अल्पसंख्यक आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश, सैयद हसनैन कमर दीपू, फैसल हसन तबरेज ,अहसन अब्बास नकवी,जावेद आब्दी ,अंजार आब्दी,सैय्यद शबीब हैदर सदफ, शबीहुल हसन एडवोकेट, सैयद वजीर हसन,नयाब हसन सोनू, समीर,बशीर खां,अंजुम सईद, मिर्ज़ा सैफी, इमरान खां,कैश अली, अहमर,शहाब,अमन पठान, मोहम्मद अब्बास हैदर,जो़हैब जै़दी, नजफी,खुशनूद, हुसैन अब्बास, वसीम जाफरी आदि लोग मौजूद रहे।

*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें