वाराणसी: एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देने वाली टीम का स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देकर लौटी टीम का पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पर स्वागत किया। अतुल्य भारत रोलर स्केटिंग यात्रा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश लेकर बीते साल 27 सितंबर को श्रीनगर के लाल चौक से कन्याकुमारी के विवेकानन्द रॉक तक निकली थी। यह यात्रा बीते साल 25 दिसम्बर को सम्पन्न हुई थी।
इस यात्रा में सोनी चौरसिया के नेतृत्व में उनके गुरु राजेश डोगरा के मार्ग दर्शन में 20 सदस्यीय रोलर स्केटिंग टीम शामिल थी। टीम ने 13 राज्य, 100 शहर, 10,000 गांव व कस्बों से गुजरते हुए धार्मिक, ऐतिहासिक धरोहर, पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। टीम में मांशी राय, राधा पाल, हेमा ओझा, अदिती यादव, अंकिता शर्मा, सुप्रिया सिंह, नीरू डोगरा, मधु चौरसिया, सांकेत डोगरा, विवेक डोगरा, श्यामचंद चौरसिया, प्रकाश कुमार, अजय चौरसिया, पुष्पा भारती, कार्तिकेय आदि थे।


