वाराणसी: भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करें: डीआरएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के डीआरएम कार्यालय पर शुक्रवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा का भेदभाव किए बिना सभी देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। यह भी शपथ ली गई कि सभी प्रकार के मतभेद बिना हिंसा का सहारा लिए बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पाल ने बताया कि हर वर्ष 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में सद्भावना दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस दिन रविवार का अवकाश होने से सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस पर इसका आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीआरएम (परिचालन) राजेश सिंह समेत राकेश रंजन, अजय प्रताप सिंह, प्रीती वर्मा, रजत प्रिय, अनुभव पाठक, अपूर्व, अनिल श्रीवास्तव, आरएन सिंह, पंकज केशरवानी, प्रेम प्रकाश कुजूर, विवेक मिश्रा, रमेश उपाध्याय आदि अफसर उपस्थित थे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


