जौनपुर: शहीद स्थल पर रामानंद व रघुराई को किया गया नमन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
23 अगस्त 1942 की बर्बर घटना सुन खड़े हो जाते है रोंगटे
बक्शा जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के अगरौरा गांव में स्थित रामानंद व रघुराई शहीद स्थल पर बुधवार को उनकी शहादत को नमन करते हुए पुष्प अर्पित की गई। अगस्त क्रांति 1942 की जंग ए आजादी में अंगेजी हुकूमत से बगावत करने वाले शहीद रामानन्द व रघुराई चौहान के किस्से सुनाये गए। 23 अगस्त 1942 को शहादत का जाम पी चुके ये जाबांज क्रांतिकारी अब अपने क्षेत्र व घर में बेगाने हो गये। शहीद दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लालजी चौहान ने कहा कि आज इन वीर सपूतों को भी लोग भूल चुके है। जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली आज उनके परिवार की सुधि लेने वाला कोई नही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत में बगावत सीधे मौत होती थी आज उन महान पुरु षों की शहादत पर गर्व होता है। बदलापुर उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा ने शहीदों को नमन करतें हुए ग्रामीणों से सुगम रास्ता मिलकर देने की मांग की। खरौना ग्राम प्रधान राजेश चौहान द्वारा शहीद परिवार की आठ महिलाओं को एसडीएम के हाथों साड़ी प्रदान की गई। संचालन कर रहे वरिष्ठ काँग्रेसी देवराज पाण्डेय ने कहा कि आज ग्रामीणों की बदौलत हम उन शहीदों को नमन कर पा रहे है। अध्यक्षता अच्छेलाल चौहान ने किया। इस दौरान शहीद परिवार से डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, दयाराम चौहान, विवेक सिंह राजा, डॉ. रामसेवक चौहान, समर बहादुर चौहान, लेखपाल जितेन्द्र रंजन, लालता चौहान, बाबा बुद्धदेव महाराज, रामलवट चौहान, राजेन्द्र चौहान, संतोष, रामउजगिर, रतिभान दीपक चौहान, सुजीत, रामदीन, उदयराज चौहान सहित दर्जनों लोगों ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजक ग्राम प्रधान बबलू चौहान ने आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



