जौनपुर: छह सौ से ज्यादा बच्चों का डॉ.दिलीप पैरों का कर चुके हैं इलाज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जिला अस्पताल में टेढ़े मेढ़े पैर वाले बच्चों की करते हैं देखरेख
जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में तैनात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ.दिलीप इन दिनों अपनी सेवा भाव से पूरे जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल बीते एक वर्ष में डॉ.दिलीप ने छह सौ से ज्यादा उन बच्चों के पैरों का ऑपरेशन किया जिनके पैर टेढ़े मेढ़े या अन्य बीमारियों से खराब हो रहे थे उन्हें ठीक कर चलने लायक बना दिया। डॉ.दिलीप ने बताया कि सरकार ने पोलियो जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त कर दिया है बावजूद इसके कुछ बच्चे ऐसे आते हैं जो जन्म या अन्य बीमारियों के चलते उनके पैर टेढ़े मेढ़े रहते हैं उन्हें वे अपनी देखरेख में न सिर्फ ऑपरेशन करते हैं बल्कि उनके पैर खराब न हो और वो अपने पैरों से चल सकें ऐसा करने में वोह कामयाब होते गये। उन्होंने बतया कि जिला अस्पताल में तैनात रहकर न सिर्फ गरीब बेसहारा व ऐसी बीमारी से ग्रसित बच्चों का इलाज सरकारी सुविधा पर करते हैं साथ ही उन्हें सही परामर्श देकर समाज सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके इस कार्य से बच्चों के परिजन उन्हें लगातार अपनी दुआएं दे रहे हैं।


