जौनपुर: डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की गयी, जिसमे जनपदीय टास्कफोर्स के सदस्यों के साथ डायट प्राचार्य, डॉ विनोद शर्मा,बीएसए,डॉ गोरखनाथ पटेल,जिलापंचायत अधिकारी,जिलाकार्यक्रम अधिकारी,समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में ,विद्यालयों में बच्चों के निपुणता प्राप्ति में चल रहे प्रयासों की समीक्षा बिंदुवार की गयी। आधारकार्ड ,डीबीटी,पर आ रही समस्या पर खंडशिक्षाधिकारी से फीडबैक प्राप्त किया गया। 20प्रतिशत से कम निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले विद्यालयों का फीड बैक एआरपी से लिया गया कि क्या विद्यालय में बच्चों ने निपुणता में बृद्धि की है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के बाद फिर समीक्षा की जाएगी। विद्यालयों में टाइम मोशन के अनुसार प्रार्थना सभा का आयोजन प्रार्थना में सभी अध्यापको की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। बैठक में जिला समन्वयक, एसआरजी,मछलीशहर,सिकरारा,करंजाकला,के एक एक एआरपी उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


