जौनपुर: छूटे विद्यार्थियों की काउंसलिंग 28 अगस्त को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दूसरे दिन भी टीडीपीजी कॉलेज में प्रवेश रहा जारी
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के दूसरे दिन प्रवेश लेने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बीए., बीएससी (जीव विज्ञान) और और बीएससी (गणित) में प्रवेश हुआ। बीए प्रथम वर्ष प्रवेश समिति के संयोजक प्रो.आरएन ओझा ने बताया कि 28 अगस्त को सभी वर्ग के सभी छात्र/छात्राओं एवं 25 तथा 26 अगस्त के छूटे हुए छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होगी। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष प्रवेश समिति की प्रो.शशि सिंह, प्रो.सुषमा सिंह, डॉ.धर्मेश राज, डॉ. गीता यादव, डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ.आशिया परवीन, डॉ.शुभ्रा सिंह भारद्वाज,डॉ. कुसुमलता पटेल, डॉ. पूनम सिंह, डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, डॉ .संतोष सिंह (सैन्य विज्ञान), डॉ.आशा सिंह तथा बी.एससी. प्रवेश समिति के प्रो.अरविंद कुमार सिंह, प्रो.एस.के.वर्मा, प्रो.अजय शुक्ल, प्रो.के.बी.यादव, डॉ.रजनी सिंह, डॉ.जयप्रकाश सिंह, डॉ.विशाल पुंडीर, डॉ.रेनू सिंह, डॉ.विपिन सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर उनका प्रवेश किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



