BREAKING

जौनपुर: माता-पिता से छिपाकर सोशल साइट न चलाएं लड़कियां : ओपी जायसवाल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: माता-पिता से छिपाकर सोशल साइट न चलाएं लड़कियां : ओपी जायसवाल  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

'एक युद्ध, नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत बच्चियों को किया गया जागरूक

जौनपुर। वासुदेव तपेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज खेतासराय में 'एक युद्ध, नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार किया गया, जिसमें बच्चियों को संबोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडे द्वारा बालिकाओं को 181 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्डलाइन 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया. बालिकाओं की उत्सुकता और जागरूकता देखते हुए घोषणा की गई कि विद्यालय में जिलाधिकारी से स्वीकृति प्राप्त कर विद्यालय में 40 दिन का ताइक्वांडो प्रशिक्षण कराया जाएगा। 

- आवश्यकता न हो तो सोशल साइट का उपयोग न करें : ओम प्रकाश जायसवाल

कार्यक्रम में साइबर थाने के प्रभारी ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा बच्चियों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया गया. जायसवाल ने कहा कि आवश्यकता न हो तो सोशल साइट का उपयोग न करें अगर सोशल साइट का उपयोग कर ही रहे हैं तो अपनी जन्मतिथि का माह और दिन तो सामान रखें, लेकिन वर्ष अपना बदल दें ताकि आपको कोई बाद में समस्या न हो. व्यक्तिगत जानकारी और फोटो अपलोड न करें. पासवर्ड में अंक शब्द और स्पेशल चिन्ह का उपयोग कर स्ट्रांग पासवर्ड बनाया जाए और समय-समय पर उसे बदलते रहिए. किसी के साथ अपना पासवर्ड और ओटीपी शेयर न करें, अगर आप सोशल साइट का उपयोग कर रहे हैं तो अपने अभिभावक को इसके बारे में बताएं उनसे छिपाए नहीं, छिपाने पर आगे बड़ी समस्या आ सकती है। 

-खुद को सक्षम बनाएं लड़कियां : निर्मला पटेल

सदस्य निर्मला पटेल ने कहा कि खुद को इतना सक्षम बनाएं कि अगर कोई आपके साथ गलत करता है तो आप उसका जवाब दे सके। आपकी परीक्षा की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी है, वह आपसे परीक्षा पर चर्चा करते हैं। सदस्य इंजीनियर अशोक यादव ने कहा कि विद्यालय में आकर हमें अच्छा लगा और इस बात का संतोष हुआ कि बच्चे जागरुक हैं, अपनी निर्धारित पढ़ कर रहे हैं और पूछने पर अपनी क्लास में पढ़ाई जाने वाले विषय के बारे में बता रहे हैं। आप देश के भविष्य हैं। लड़कियां दो घरों को रोशन करती हैं आप अपने को इतना सक्षम बनाया कि आपके माता-पिता पहचान आपसे हो। लड़कियां कहीं भी आज के जमाने में लड़कों से कम नहीं है। 

- प्रबंधक ने किया अतिथियों का स्वागत

आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका सुनीता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एमपी हुमन ट्रैफकिंग यूनिट के प्रभारी विभूति नारायण राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय डीसी राजा राणा जिला संभल बालिका शिक्षा खंड शिक्षा अधिकारी नगर महिला इंस्पेक्टर स्मिता राय बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, साथ में रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें