जौनपुर: किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की माता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ अपहरण व षणयंत्र रचने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी धर पकड़ को दबिश देना शुरू कर दिया है। गांव निवासी किशोरी की माता ने आरोप लगाया है कि गौरा गांव निवासी कृष्णा वि·ाकर्मा का उसके घर आना जाना था। वह सोमवार को उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल जाते समय बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी को भगाने में इसी गांव के मुकेश,अंकेश और सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर भेला गांव निवासी अतुल वि·ाकर्मा का भी हाथ है। आरोप है कि किशोरी घर से भागते समय अपनी बैग में लगभग एक लाख रु पए के गहने भी ले गयी है।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

