वाराणसी: वेदपाठी बटुकों ने की घर-घर तिरंगा फहराने की अपील | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। नमामि गंगे ने वेदपाठी बटुकों के साथ घर-घर तिरंगा अभियान में लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर में तिरंगा फहराएं। रविवार को गंगा किनारे सिंधिया घाट सिद्धेश्वरी स्थित महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों के साथ बलिदानी माटी का वंदन और अमर सपूतों का अभिनंदन करने का आह्वान किया।
मां भारती के जयकारों के बीच हाथों में तिरंगा लहराते बटुकों ने ‘भारत मेरी जान है, भारत मेरी शान है, भारत मेरा अभिमान है एवं ‘हिंदुस्तान हमारा है.. हम सब ने ठाना है, आजादी को अमर बनाना है आदि नारे बुलंद किए। इस दौरान बलिदानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि 75 सप्ताह के सुदीर्घ आयोजन के बाद इस माह स्वाधीनता का अमृत महोत्सव विराम लेगा। स्वाधीनता संग्राम के भूले-बिसरे वीरों की गाथा जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ ही इस समयावधि में भारत को विश्व ने ठोस रूप से आगे बढ़ते देखा।
श्रीअन्न हो या संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस, स्टार्टअप अर्थव्यवस्था हो या अंतरिक्ष अभियान, राम मंदिर हो या नई संसद के रूप में यह अवधि अविस्मरणीय बन गई है। आयोजन में प्रमुख रूप से श्रीमंत केशरी, सुनील श्रीवास्तव, अमन पांडेय , सूरज पांडेय , प्रियांशु शुक्ला, आर्यन पांडेय , नीरज पांडेय, प्रिंस चौबे, विनीत चौबे, विनय मिश्रा, विजयजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |