वाराणसी: यूपी कॉलेज के छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। यूपी कॉलेज में हॉस्टल खोलने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन के पांचवें दिन छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रखने का प्रण दोहराया।
दर्जनों छात्र हाथों में मशाल लेकर कॉलेज गेट पर इकट्ठा हुए। भोजूबीर स्थित राजर्षि प्रतिमा से लेकर पूरे परिसर में भ्रमण कर धरनास्थल पर पहुंचे। छात्र हाथों में मशाल लिए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें अभय सिंह, राजीव सिंह, कुश सिंह, शिवम सिंह, अमरकांत त्रिपाठी, दिव्यांशु, ज्ञान सिंह, सौरभ सिंह राजपूत, अभित सिंह, अमन सिंह, रघुनंदन सिंह, विवेक सिंह, अनुराग आदि छात्र शामिल थे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


