वाराणसी: वित्त मंत्री ने कालभैरव मंदिर में किया दर्शन पूजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कालभैरव मंदिर में परिजनों के साथ षोडशोपचार पूजन किया। मंदिर के महंत दीपक महाराज ने अनुष्ठान कराया। कालभैरव मंदिर की परंपरा के अनुसार वित्तमंत्री को पुजारियों ने गंडा पहनाया।
इसके बाद वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस रवाना हो गईं। वहां घंटे विश्राम के बाद वह नई दिल्ली रवाना हुईं। वित्तमंत्री दो दिवसीय निजी दौरे पर वाराणसी आई थीं। इस दौरान आयकर विभाग की चीफ कमिश्नर डॉ. शिखा दरबारी समेत आयकर और सीजीएसटी व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi

