वाराणसी: युवती से दुष्कर्म व अपहरण में गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। दशाश्वमेध क्षेत्र की किशोरी के अपहरण, दुराचार में पुलिस ने मथुरा निवासी सौरभ प्रसाद को बंगाली टोला से गिरफ्तार कर लिया। दोनों की एक दूसरे से पहचान सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। बीते 16 अगस्त को किशोरी को बहलाकर अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। उधर, सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म में दीनापुर निवासी उमेश मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह एक युवती के घर में घुसा। सीसीटीवी कैमरे का केबल काटकर युवती के कमरे में जा घुसा और दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग निकला।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi

