वाराणसी: अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पत्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह के समर्थन में सोमवार को अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार यादव से मुलाकात मिला। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव को असंवैधानिक तरीके से रोकने की कोशिश की जा रही है। कुछ विदेशी ताकते गलत आरोप प्रत्यारोप लगा रहीं हैं। इससे चुनावी प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। खिलाड़ियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल में बनारस बार के पूर्व महामंत्री अवधेश कुमार सिंह और संजय सिंह सिंह दाढ़ी, अमित कुमार सिंह, इंदु भूषण राय, दिनेश दीक्षित, स्वतंत्र जायसवाल, विवेक मिश्रा, पंकज गुप्ता, बृजेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, आनन्द यादव, ओमकार घीरज सिंह ,प्रतीक सिंह सुशील सिंह आदि थे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


