मुंबई से रांची जा रहे विमान की नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नागपुर। नागपुर एयरपोर्ट पर बीते सोमवार की शाम मुंबई से रांची जा रहे इंडिगो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक पैसेंजर अचानक खून की उल्टियां करने लगा। इसे देखते हुए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। वहीं पैसेंजर को फिलहाल नागपुर में ही भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। यात्री की पहचान 62 साल के देवानंद तिवारी के रूप में हुई है।
- किडनी की समस्या से थे ग्रस्त
जानकारी मिली कि, देवानंद तिवारी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 5093 में यात्रा कर रहे थे। वहीं उन्हें किडनी की समस्या और टीबी भी थी। वहीं इस यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जीके बाद उन्हें खून की उल्टियां भी होने लगी। इलाज के लिए उन्हें IMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन फिर वहां उनकी मौत हो गई।
बताते चलें कि, इससे पहले बीते रविवार रात 11:10 बजे लखनऊ से शारजाह जा रही इंडिगो की फ्लाइट E6-1423 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। दरअसल, तब विमान में 23 साल के युवक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उसे जयपुर एयरपोर्ट के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
![]() |
| Advt. |



