वाराणसी: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पिता की अस्थियों का गंगा में किया विसर्जन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मशहूर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पिता बनारस त्रिपाठी की अस्थियां शुक्रवार को गंगा में विसर्जित कीं। अस्सी घाट पर अस्थि कलश का पूजन तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा के आचर्यत्व में पांच ब्राह्मणों ने कराया।
पूजन के बाद गंगा के मध्य धारा में मंत्रोच्चार के बीच अभिनेता ने भावुक मन से पिता की अस्थियां विसर्जित कीं। इस दौरान पंकज त्रिपाठी के परिवार के सदस्य भी साथ रहे। अस्सी घाट पर उन्हें देख प्रशंसकों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। अस्थि विसर्जन के बाद पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट पर तुलसी की चाय पी।
इसके पश्चात पंकज डुमराव बाग स्थित वेदनिधि आश्रम में स्वामी ओमा दी अक् से मिले। यहां उन्होंने ने बटुकों से संस्कृत श्लोक सुनते हुए मृत्यु के दर्शन पर चर्चा की। गीता व उपनिषदों में जीवन के संदर्भ में चर्चा की। इस दौरान पं. रतिशंकर त्रिपाठी, अविनाश, हितेश, साकिब भारत और विकास मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



