जौनपुर: टीडी कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कर्मचारी अपनी संस्था से गहराई से जुड़े होते हैं, पर एक न एक दिन अपने सहकर्मियों और संस्था को अलविदा कहने का समय आ ही जाता है। यह बहुत ही भावपूर्ण दिन होता है जो दिमाग में यादों की अमिट छाप छोड़ जाता है। उक्त उद्गार तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तिलकधारी स्नातकोत्तर सेवा समिति द्वारा आयोजित अवकाश प्राप्त कर्मचारी कल्लन राम, सत्य प्रकाश सिंह, दूधनाथ एवं छांगुर यादव के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि, प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने व्यक्त किए।
गोरखनाथ सरोज ने उपस्थिति अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रो. अजय दूबे, विभागाध्यक्ष बीएड द्वारा संचालन किया गया। सेवा समिति के प्रबंधक भोला सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
इस अवसर पर प्रो. दल सिंगार सिंह, प्रो. जीडी दुबे, संजीव सिंह, उमेश सिंह, संदीप सिंह, राकेश सिंह, रितेश सिंह, पंकज सिंह, ऊषा सिंह, ममता सिंह, क्षमा मिश्रा एवं अन्य सभी कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

