ठाणे: जनभाषा की गोष्ठी मां भारती के वैज्ञानिकों को समर्पित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे के तत्वाधान में शनिवार दिनांक 26 अगस्त को मुन्ना सिंह विष्ट, सिडको कार्यालय में मां भारती के वैज्ञानिकों एवं चंद्र यान-3 के सफल प्रक्षेपण को समर्पित किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्कृष्ट साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के मंत्री संजय द्विवेदी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में नंदलाल थापर एवं बहादुर सिंह बाज उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन कवि, शिक्षक एवं पत्रकार विनय सिंह विनम्र ने की। उक्त कार्यक्रम का संयोजन संस्था अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार आर पी सिंह रघुवंशी एवं सचिव अनिल कुमार राही ने की। संस्था के मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि कवि गोष्ठी पूर्णतया देश के वैज्ञानिकों की सफलता एवं इसरो से चांद की सफर करने वाले चंद्रयान -3 को समर्पित रही।
इस गोष्ठी में मुंबई, ठाणे एवं नवी मुंबई से साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई जिसमें वरिष्ठ कवि नंदलाल क्षितिज, मदन गोपाल गुप्ता अकिंचन, त्रिलोचन सिंह अरोड़ा, शिव शंकर मिश्रा, ग़ज़लकार अभिलाष, डॉ. शारदा प्रसाद दुबे शरद चंद्र, गीतकार रामस्वरूप साहू स्वरूप, वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह शेठ्ठी, सदाशिव चतुर्वेदी, डॉ. वफा सुल्तानपुरी, गीतकार रविंद्र शर्मा दीप, बालकवि रचित वि.शर्मा, कवियत्री सत्यभामा सिंह, शिवकुमार सिंह, सुभाष चतुर्वेदी, एडवोकेट अनिल शर्मा, पत्रकार मुन्ना यादव मयंक जनहित इंडिया एवं शिव कुमार सिंह रघुवंशी प्रमुख रहे।अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात संस्था सचिव राही ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीयगीत के साथ कवि गोष्ठी समाप्त हुई।
![]() |
| Advt. |



