BREAKING

मुंबई: पूरी दुनिया में बज रहा भारत की कामयाबी का डंका: आशीष शेलार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • अंधेरी में कजरी महोत्सव और सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान 3 को मिली सफलता के बाद तो पूरा विश्व भारत की कामयाबी का लोहा मानने लगा है। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, अंधेरी पूर्व विधानसभा द्वारा कामगार कल्याण सभागार आयोजित में कजरी महोत्सव तथा सम्मान समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार ने उपरोक्त बातें कही। 


उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत की कामयाबी का डंका बज रहा है। कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश सिंह संध्या सुनील यादव और वनिता गावंड की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज यहां का उत्तर भारतीय समाज पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ है। 

अखिलेश सिंह आप काम करते रहिए, भारतीय जनता पार्टी आपके साथ है। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि के रूप में बोलते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज मेहनतकश होने के साथ-साथ ईमानदार और वफादार समाज रहा है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आए उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी और योगी के रचनात्मक कार्यों की सराहना की जा रही है। 


इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र के पूर्व सचिव एड अखिलेश चौबे, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष मेढेकर, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी का भी स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में चार जिन चार विशिष्ट लोगों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह तथा 11 हजार रुपए नगद देकर सम्मान किया गया उनमें आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, अंधेरी पुलिस स्टेशन के निर्भया पथक में कार्यरत एएसआई सोनिया मंगेश सालवी तथा झोपड़पट्टी निर्मूलन की सदस्य वसुंधरा विश्वनाथ राहुल का समावेश रहा। 

प्रख्यात गायक सुरेश शुक्ला और ममता उपाध्याय के गीतों ने शमा बांध दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने कजरी महोत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। अंधेरी में शानदार कार्यक्रम के माध्यम से जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बीजेपी में आए अखिलेश सिंह का कद ऊंचा होता दिखाई दिया।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें