राजस्थान: भरतपुर में सड़क हादसे में दम्पति सहित चार लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक दम्पति सहित चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार कैथवाड़ा इलाके में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने एक दोपहिया वाहन और एक ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी और फिर एक पेड़ से जा टकराया.



