BREAKING

मुबंई-पुणे हाईवे पर कंटेनर ने टेम्पो को मारी टक्कर | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुबंई-पुणे हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल यहां कंटेनर ने एक टेम्पो को टक्कर मारी है। इस टक्कर से टेम्पो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

वहीं बताया जा रहा है कि, टेम्पो ड्राइवर टेम्पो में ही फंस गया। उसे निकालने के लिए कटर और अन्य सामग्री के साथ रेस्क्यू टीम बुलानी पड़ी। वहीं इस बाबत घंटों की मेहनत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

गौरतलब है कि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बीते 21 अगस्त को भी एक बड़ा हादसा हुआ था। तब यहां एक कंटेनर के पलट जाने और 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वहीं इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 4 अन्य घायल हो गए थे। उक्त हादसा मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुई यह घटना पुणे से मुंबई जाते वक्त 35 किलोमीटर दूर हुआ था। 


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें