प्रयागराज: ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। रीवा एक्सप्रेस से परिवार संग दिल्ली इलाज करवाने जा रहे एक राजस्वकर्मी की ट्रेन में अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना पर जीआरपी ने उन्हें प्रयागराज स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली बैढ़न वैधान के रहने वाले रामभुवन पटेल (57) राजस्वकर्मी थे। वह अपने बेटे व पत्नी अनीता के साथ ट्रेन से दिल्ली अपना इलाज करवाने के लिए जा रहे थे। बुधवार की रात उनकी ट्रेन में अचानक तबीयत खराब हो गई।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


