प्रयागराज: खत्री समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। खत्री समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को शपथ ली। कल्याणी देवी स्थित लाजपत राय शिशु विद्यालय में आयोजित समारोह में खत्री समाज के पूर्व अध्यक्ष कुंवर जी टंडन, प्रकाश नारायण टंडन, प्रेम किशोर कपूर मोहन जी टंडन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज मेहरोत्रा, महामंत्री नीजज टंडन से शपथ पत्र का पर्चा भरवाया। इसके उपरांत दोनों शीर्ष पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता शपथ दिलाई गई। इसके बाद नए अध्यक्ष और महामंत्री ने कोषाध्यक्ष सतीश टंडन व कार्यसमिति के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। खत्री समाज का चुनाव 16 जुलाई को हुआ था। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। समाज की ये कार्यकारिणी 2026 तक काम करेगी।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh