प्रयागराज: महाकुम्भ से पहले करा लिए जाएंगे विकास कार्य : केशरी देवी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। यात्रियों को सहूलियत देने के मकसद से शनिवार को कालिंदी एक्सप्रेस को फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी रूट पर सीधी ट्रेन सेवा से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। महाकुम्भ से पहले रेल और अन्य विभागों से जुड़े सभी विकास कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।

कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार को प्रयागराज से दोपहर 3.50 बजे चलकर 5.07 बजे फतेहपुर, शाम 6.15 बजे कानपुर पहुंचेगी। रात आठ बजे कन्नौज और रात 9.45 फर्रुखाबाद, 1.25 बजे मैनपुरी पहुंचेगी। रात 2.22 बजे अलीगढ़ होकर सुबह 9.05 बजे भिवानी पहुंच जाएगी। इस मौके पर अपर रेल महाप्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार यात्रियों को हर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर भाजपा नेता अनामिका चौधरी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी पीआरओ अमित सिंह ने दी।


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें