नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई की पुलिस ने एक शख्स को धमकी भरा कॉल करने के लिए गिरफ्तार किया है। दरअसल उस शख्स ने लैंड लाइन पर फोन किया था और कहा था कि, एक-दो दिन में मुंबई में आतंकी हमला होगा। वहीं कॉलर को कुछ ही घंटे में ट्रेस कर लिया गया था। जनकारी के नौसर कॉलर कांदीवली इलाके का है और वहीं से उसकी गिरफ्तारी हुई। माना जा रहा है कि उसने दरअसल शराब के नशे में पुलिस को फोन किया था। आरोपी का नाम प्रकाश किशनचंद खेमानी जो 61 वर्ष का है। मामले पर मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि, एक व्यक्ति को कल रात महाराष्ट्र मंत्रालय को धमकी भरा फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, फोन कॉल में कहा गया था कि एक या दो दिन में आतंकवादी हमला होगा। पुलिस बताया कि कांदिवली पुलिस ने कल रात महाराष्ट्र मंत्रालय को धमकी भरा कॉल करने के आरोप में 61 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश किशनचंद खेमानी को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 |
AD |
 |
AD |
 |
AD
|