लखनऊ: शहीद दुर्गा मल्ल को श्रद्धांजलि दी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। शहीद स्मारक पर अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल (आजाद हिन्द फौज) की स्मृति में 79वां श्रद्धांजलि दिवस भारतीय गोरखा सेवा समाज, भारतीय गोरखा परिसंघ, युवा गोरखा समाज के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर मनाया। सभा का संचालन कर रहे संगठन के मीडिया प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि सभी ने दुर्गा मल्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाईं। इस मौके पर अध्यक्ष वीबी थापा, संरक्षक दुर्गा सिंह, जिलाध्यक्ष जीवेश उपाध्याय, पं. जीव नारायण खनाल, सुरेश सिंह छेत्री, चंदन सिंह, एनबी छेत्री, विष्णु कोइराला, गंगा बहादुर थापा, सहदेव सिंह, गोपाल सिंह, पूरन बहादुर, राजेश कुमार, श्याम, डॉ. सुशीला छेत्री आदि रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
mumbai
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


