सिपाही के यौन शोषण का आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। महिला आरक्षी के यौन शोषण के आरोपी अधिवक्ता अंकित कुमार को आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता ने पीड़िता का कई दिनों तक यौन शोषण करते हुए 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। तगादा करने पर आरोपी ने सिपाही की फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए आरोपी भाग निकला। महिला सिपाही ने गुरुवार को अंकित के खिलाफ आशियाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर अनिल पाण्डेय ने बताया कि हरदोई पचदेवरा निवासी अंकित कुमार को पकड़ा गया है।
आरोपी ने महिला सिपाही से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। केवल 20 हजार रुपये लौटाए। इस दौरान अंकित ने महिला का यौन शोषण किया और कुछ वीडियो रिकार्ड कर लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। यौन शोषण से परेशान सिपाही ने अंकित पर 30 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक गुरुवार को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

