लखनऊ: युवक ने फांसी लगा कर दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में मंगलवार को अनूप (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सीतापुर के कमलापुर निवासी आदर्श के मुताबिक भाई अनूप आईटीआई कर अमौसी स्थित उत्तम रावत के घर में किराए पर रह रहा था। मंगलवार देर शाम उसके दोस्तों ने कई बार फोन किया पर संपर्क नहीं हो गया। दोस्तों ने कमरे पर पहुंचकर कई आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
खिड़की से झांककर देखा तो अनूप पंखे के कुंडे से गमछे के फंदे के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh


