लखनऊ: तिरंगा यात्रा में स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरोजनीनगर। भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप स्थित क्रांति विद्या मंदिर स्कूल से शुरू हुई। लोगों ने तिरंगा यात्रा उत्साहवर्धन करने के साथ ही फूल बरसाये और स्वागत अभिनंदन किया। बंगला बाजार स्थित ठाकुरद्वारा हनुमान मंदिर में विधायक ने दर्शन पूजन किया। पद यात्रा का समापन बंगला बाजार स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में माता के पूजन व आरती से हुआ।
विधायक ने मंदिर में 51 किलो लड्डू का भोग चढ़ाया। विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग व बलिदान को स्मरण किया। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा देश राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत है। तिरंगा यात्रा में नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, भाजपा नेता शिव शंकर शंकरी, राजेश सिंह चौहान, राजेश शुक्ला, रमाशंकर त्रिपाठी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


