खुशबू केटी और लवली काजल नया गाना 'महाकाल के दीवानी हईं' रिलीज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। सावन के मनभावन महीना में वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने अपने फैंस व ऑडियंस के लिए एक और भक्तिमय बोलबम सॉन्ग लेकर आई हैं। जिसके वीडियो में उनका साथ दी हैं उभरती अदाकारा लवली काजल ने। शिवजी के प्रति एक भक्त की भक्ति किस तरह से व्यक्त कर रही है। यह इस वीडियो सॉन्ग में दर्शाया गया है। यह बोल बम सॉन्ग 'महाकाल के दीवानी हईं' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सुरीली आवाज में सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। 

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि शिव जी के प्रतिमा की एक्ट्रेस लवली काजल पूजा अर्चना कर रही है और अपनी सहेलियों के साथ भजन गाते हुए झूम रही हैं। वह कहती हैं कि 'भोरे जल ढारी करी साँझी के अरतिया, शिवजी के नाम लेत कटे दिन रतिया, कइले उनहीं के नामे जिंदगानी हईं, कवनो बाबू अ सोना के न रानी हईं, अपना जोगिया के हम त दीवानी हईं...' यह बोलबम सांग बार बार सुना व देखा जा रहा है। यह वीडियो शिव भक्तों और कँवरिया गण के लिए अनुपम भेंट है। यह सांग देखने और सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा है।

लिंकः https://youtu.be/CRax7-_356U

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी सावन स्पेशल सांग 'महाकाल के दीवानी हईं' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने जहाँ अपनी खास शैली में गाया है वहीं एक्ट्रेस लवली काजल ने मनमोहक अंदाज में अदाकारी किया है। गीतकार यादव राज के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार राहुल यादव ने। वीडियो डायरेक्टर विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, मिक्स मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। इस गाने का आल राइट्स के पास है।


*कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर जौनपुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें