जौनपुर: शहर समता विचार मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर समता विचार मंच की महिला काव्य गोष्ठी डॉ. मधु पाठक के संयोजन में और अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ नीलू रही।
यह काव्य गोष्ठी 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही अर्चना चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ. मधु पाठक द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया। सभी महिला रचनाकारों ने इस काव्य गोष्ठी में अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन को सफल बनाया।
डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने 'भाई तुम प्रकाश जीवन का', डॉ. सुमन सिंह ने 'सत्यम शिवम सुंदरम के स्वामी', डॉ. नीलू सिंह ने 'चला सखी राखी बान्हि आईं', डॉ. रेनू राय ने 'बातें', चेतना प्रकाश चितेरी ने 'नवजीवन का संकेत है यह', अनामिका उपाध्याय ने'अर्धनारीश्वर', डॉ मधु पाठक ने'चला बान्हि आईं राखी सवनवां में' रचना पढ़ी। धन्यवाद ज्ञापन चेतना प्रकाश चितेरी ने किया।


