जौनपुर: बीसी सखी ने महिलाओं को डिजिटल लेनदेन की दी जानकारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के गयासपुर पंचायत भवन पर रविवार को बीसी सखी कल्पना प्रजापति ने समूह की महिलाओं को डिजिटल लेनदेन संबंध में जागरूक किया। उन्होंने समूह की महिलाओं को बताया कि वह बैंक में पैसा निकालने ना जाए। पैसा बीसी सखी के पास से निकाले तथा जमा करें। बैंक में लाइन लगाने से बचें। ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष गौरव ने डिजिटल लेन देन की सावधानियां के बारे में बताया कि लेनदेन किस तरीके से किया जाए और होने वाली धोखा धडी से कैसे बचा जाए।
उन्होंने कहा सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है अगर सभी महिलाएं मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगी तो सब अपने पैर पर खड़ी हो सकेंगी। प्रधान प्रतिनिधि मृत्युंजय यादव ने मोबाइल पर आने वाले फोन धोखाधड़ी के विषय में बताया उन्होंने कहा कि आपके मोबाइल पर फोन करके कोई भी ओटीपी मांगे तो कतई मत दें ओटीपी देने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस मौके पर बीसी सखी कल्पना प्रजापति राधेश्याम यादव अजीत कुमार रीता देवी ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष गौरव तथा समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रही।
![]() |
Advt |
![]() |
Ad |
![]() |
AD |