भ्रष्टाचार की कमाई का असर है | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भ्रष्टाचार की कमाई का असर है 

अब स्थिति जानवर से बदतर है 

अब खामोशियां ही बेहतर है 

पाप की कमाई का असर है 

अब जिंदगी दुखदाई बसर है 


अनुभव कहता है उस समय ठस्का था 

पद पर बैठकर रुतबा मस्का था 

पद कारण भ्रष्टाचार का चस्का था 

भ्रष्टाचार में जीवन खोया पैसों का चस्का था 


भ्रष्टाचार करके परिवार को पढ़ाया 

टेबल के नीचे पैसे लेकर परिवार बढ़ाया 

कितना भी समेट लो साहब 

यह वक्त है बदलता जरूर है 


सरकारी पद था उसकी यादें बहुत है 

जिंदगी गुजर गई सबको खुश करने में 

परिवार कहता है तुमने कुछ नहीं किया 

सुनकर कहता हूं समय है बदलता जरूर है 


खामोशियां ही बेहतर हैं 

शब्दों से लोग रूठते बहुत हैं 

बात बात पर लोग चिढ़ते बहुत हैं 

गुस्से में रिश्ते टूटते बहुत हैं 

लेखक- कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावानानी गोंदिया महाराष्ट्र। 



*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें