भायंदर: जैसल पार्क चौपाटी पर अब श्राद्ध कर्म के लिए नहीं देना होगा शुल्क | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • बीजेपी नगरसेवक मदन सिंह के प्रयासों को मिली सफलता

भायंदर। भायंदर पूर्व के जैसल पार्क चौपाटी पर दशक्रिया विधी (श्राद्ध कर्म) के लिए शुल्क देने वालों के लिए एक अच्छी खबर है कि अब उन्हें इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। महापालिका आयुक्त दिलीप ढोले ने सर्कुलर जारी करके  आगरी समाज उन्नति संस्था को दी गई परवानगी को निरस्त करते हुए इसका देखभाल करने की जिम्मेदारी एकबार फिर महापालिका को दे दी है। हिंदू धर्म में किसी के मरने पर तालाब या समुद्र के किनारे दशक्रिया विधि (श्राद्ध कर्म) करने का विधान है। 


इसी को ध्यान में रखते हुए महापालिका ने जैसल पार्क चौपाटी पर एक शेड का निर्माण किया था। 7–8 वर्ष पहले इसका जीर्णोद्धार किया गया था। तब तक महानगरपालिका द्वारा किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था। बाद में शेड की मरम्मत और देखभाल के लिए संचालन की जिम्मेदारी आगरी समाज उन्नति संस्था को दे दी गई। संस्था द्वारा शुल्क लेने के लिए आवेदन किए जाने पर महापालिका ने शेड का उपयोग करने पर 200 रूपए तथा बाहर बैठकर श्राद्ध कर्म करने वालों से 100 रुपए शुल्क लेने की अनुमति दे दी। 

स्थानीय भाजपा नगर सेवक मदन उदित नारायण सिंह ने लगातार इसका कड़ा विरोध किया और मनपा सदन में भी इसका जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि प्रसिद्ध तीर्थस्थान काशी, नासिक या मुंबई के बाणगंगा घाट पर शुल्क नहीं लिया जाता तो यहां क्यों लिया जा रहा है? महापालिका आयुक्त ने अब जाकर एक बार फिर से श्राद्ध कर्म के लिए लिए जाने वाले शुल्क को रद्द कर दिया है।


*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


नया सबेरा डॉट कॉम की 7वीं वर्षगांठ पर किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें