भायंदर: पूरी दुनिया में बज रहा भारत की कामयाबी का डंका: विनय सहस्त्रबुद्धे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी उपलब्धियों, जनहित योजनाओं, विश्व में बढ़ती भारत की ताकत आदि की जानकारी जनता तक पहुंचाने की दिशा में देशभर में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आज पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने मीरा भायंदर में लोगों से जनसंपर्क किया।
इस दिशा में वरिष्ठ पत्रकार अरुण उपाध्याय के भायंदर स्थित आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मूल मंत्र लेकर हम लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना आज पूरी दुनिया कर रही है। देशवासियों की मदद के साथ-साथ विश्व के तमाम देशों की मदद की गई। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की कामयाबी का डंका बज रहा है।
इस अवसर पर विधायक गीता जैन, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास, जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे, कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दरोगा पांडेय, युवा नेता सुनील केसरी, रणवीर वाजपेयी, विवेक उपाध्याय समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में अरुण उपाध्याय ने उपस्थित सभी लोगों का अंगवस्त्रम से सम्मान किया। वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे और प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
.jpg)
.jpg)


