नालासोपारा में पाठक परिवार के यहां रुद्राभिषेक संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नालासोपारा। पवित्र श्रावण मास में नालासोपारा पश्चिम स्थित भावेश कमर्शियल कंपलेक्स में रहने वाले बीएमसी शिक्षक अच्छेलाल पाठक के यहां रुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। परम श्रद्धेय अनिल कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन व वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा आशुतोष भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
जिसके मुख्य यजमान अपनी धर्म पत्नी के साथ अच्छेलाल पाठक तथा अपनी धर्म पत्नी के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट सत्यप्रकाश पाठक तथा उनके परिवार शामिल रहा। इस मौके पर पत्रकार रविन्द्र दुबे, सुरेश पाठक, रवि पाठक, राजेश पाठक, अखिलेश पाठक आदि ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



