BREAKING

वजन ही नहीं तनाव कम करने में भी मददगार है तुलसी का पानी, जानें इसके अन्य फायदे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

तुलसी में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत गुनगुना पानी पीकर करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसमें तुलसी की कुछ पत्तियां मिलाकर पिएं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं तुलसी का पानी पीने के क्या फायदे हैं।

तनाव कम करता है

तुलसी में एंटीऑक्टीडेंट कंपाउंड जैसे फ्लेवोनॉयड, पॉलीफेनोल पाए जाते हैं, जिससे तनाव कम होता है। साथ ही इसमें कोर्टिसोल हार्मोन भी पाए जाते हैं, जिससे डिप्रेशन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

वजन कम करने में भी सहायक

तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से वजन नियंत्रित रहता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आप जल्दी खाना पचा लेते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता।

इम्युनिटी बूस्टर

तुलसी का पानी पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर चले जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन तंत्र मजबूत होता है

तुलसी का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। इसके सेवन से कब्ज, लूज मोशन की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिलता है।

ब्लड शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

तुलसी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का पानी पीना बहुत फायदेमंद रहता है।

सर्दी-खांसी में आराम दिलाएं

तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर है, इसका पानी पीने से छाती में जमा कफ साफ होता है। इसके साथ-साथ सर्दी-ज़ुकाम, खांसी से भी आराम मिलता है।

कैसे करें इसका सेवन

तुलसी के पानी का सेवन करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें और इसे उबलने दें। अब इसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालें और तब तक उबले जब तक पानी आधा न हो जाए। अब गैस बंद कर दें और गुनगुना होने पर इसके सेवन करें।


*जौनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया धर्मापुर जौनपुर की प्रधानाध्यापक अर्चना रानी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें