BREAKING

बरेली डिपो के कंडक्टर ने की थी खुदकुशी, परिजनों ने बताई- सुसाइड की वजह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। बस के यात्रियों को नमाज पढ़वाने के आरोप में नौकरी से निकाले गए बरेली डिपो के कंडक्टर ने मैनपुरी में ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशाली निवासी मोहित यादव बरेली डिपो में बतौर बस कंडक्टर तैनात थे. इस बस कंडक्टर पर आरोप लगा था कि उसने 3 जून की रात दो यात्रियों को नमाज अदा करने के लिए बस रुकवाई थी. इसका वीडियो के वायरल होने के बाद मोहित की संविदा की नौकरी समाप्त कर दी गई थी.


  • परिजनों ने बरेली आरएम को बताया जिम्मेदार


नमाज के लिए बस रुकवाने के आरोप में निलंबित चल रहे कंडक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा था. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिजनों ने बरेली आरएम दीपक चौधरी को मोहित की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. मृतक मैनपुरी के थाना घिरोर के नगला खुशाली का रहने वाला था.


  • वीडियो हुआ था वायरल


3 जून को मोहित यादव रोडवेज बस को बरेली से दिल्ली के लिए ले जा रहे थे. बरेली से निकलते ही किसी कारण बस रोक दी गई. बस में सवार यात्रियों में से कुछ यात्रियों ने बस के आगे ही सड़क पर नमाज पढ़ी थी. जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रोडवेज के अधिकारियों ने मोहित को निलंबित कर दिया था. 


  • परिजनों ने बताई वजह


मोहित के परिजनों की माने तो नौकरी जाने के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था. मोहित के पिता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मोहित को एक वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया था जिससे उनका बेटा तनाव में था. वहीं मोहित की पत्नी ने कहा पैसे की तंगी से परिवार की जरूरतें नहीं पूरी हो पा रही थीं. आमदनी बंद होने से फैमिली पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. पीड़ित पत्नी ने ये भी कहा कि मेरे पति ने मानवता की कीमत चुकाई है.


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें