बाइक चलाकर फैंस से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, वीडियो वायरल| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। एक्टर अक्षय कुमार जहां एक तरफ अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग भी शुरू कर दिए हैं। अक्षय कुमार इस वक्त उत्तर प्रदेश के सीतामढ़ी में हैं। जहां वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग में बिजी हैं।
एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल से अक्षय कुमार का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अक्षय कुमार को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक्टर कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वो ब्लू कलर की लाइनिंग शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं। एक्टर स्लीव्स फोल्ड शर्ट और सन ग्लासेस लगाए डैशिंग नजर आ रहे हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Bollywood News
Daily News
Entertainment
Local News
National
Naya Savera
New Delhi



