जौनपुर: सीएम के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध:प्रिंसू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सीएम के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध:प्रिंसू
एमएलसी ने अपनी निधि से तीन ब्लॉकों के स्कूलों को किया चयनित
जनपद के अवशेष सभी परिषदीय स्कूलों का होगा विद्युतिकरण
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने सोमवार को प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा सिकरारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय गोनापार पर आयोजित चौपाल में परिषदीय स्कूल के सभी अवशेष प्राथमिक विद्यालयों में विद्युतिकरण कराया जायेगा। विधायक ने इसकी पहले चरण में मल्हनी विधानसभा के सिकरारा, करंजाकला व बक्शा विकास खंड से शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्राइमरी शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का नींव मजबूत होना चाहिए। इन विद्यालयों में छोटे बड़े सभी बच्चे शिक्षा ले रहे हैं और उन्हें बिजली की रौशनी और पंखा की हावा जरूरी है क्योंकि मौजूदा समय में प्राइवेट स्कूलों में जिस तरह से साज सज्जा है उससे बच्चों में यह भावना होती है कि काश हमारे सरकारी स्कूलों में भी इस तरह की व्यवस्था होती। हलांकि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू समाज के जनहित के कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनके इस पहल से विद्यालयों का कायाकल्प हो जायेगा।
अन्य जन प्रतिनिधियों को भी इस जनहित के कार्य में बढ़चढ़कर आगे आने की जरूरत है। बताते चलें कि शासन द्वारा संचालित योजना ''ऑपरेशन कायाकल्प"" के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपद के परिषदीय विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर संतृप्त किये जाने के लिए बीएसए के नेतृत्व मंे खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारियों से समंवय बनाकर अभूतपूर्व कार्य किया गया है।
नि:शुल्क एवं अनिवार्यबाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यालयों मेें अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराये जाने हेतु विद्यालयों मे भौतिक रूप से विद्युत संयोजन किया जाना अनिवार्य है। जिले में संचालित कुल 205 परिषदीय विद्यालय, जिनकी निकटतम विद्युत पोल से दूरी 40 मीटर से अधिक है, विद्युत संयोजन विहीन है। विद्युत संयोजन विहीन विद्यालयों द्वारा शासन द्वारा संचालित ''झटपट योजना"" के अन्तर्गत आवेदन किये जाने के उपरांत भी विद्युतीकरण हेतु विद्युत विभाग से आगणित धनराशि की मांग की गयी है, जो अद्यतन अप्राप्त है।
बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंशू" से विद्युत संयोजन विहीन विद्यालयों को विद्युत संयोजन से संतृप्त किये जाने हेतु किये गये अनुरोध के क्रम में विद्युत संयोजन विहीन कुछ विद्यालयों को अपने निधि से विद्युत संयोजन से संतृप्त कराने की स्वीकृति प्रदान की गयी। जिसका शुभारम्भ सोमवार को प्राथमिक विकास खण्ड-सिकरारा मंे आयोजित शिक्षा चौपाल मंे 3 परिषदीय विद्यालय (प्राथमिक विद्यालय टिकरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरवांं अहिरान व प्राथमिक विद्यालय गोनापार), बक्शा के 2 परिषदीय विद्यालय ( प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय दोनई) एवं करंजाकला के एक परिषदीय विद्यालय (प्राथमिक विद्यालय मोमिनपुर) को विद्युत संयोजन से संतृप्त किये जाने हेतु विद्युत विभाग को अपने निधि से धन निर्गत करते हुए शीघ्र विद्युतिकरण के लिए दिशा-निर्देश दिये। एमएलसी ने इस माह में प्रतिदिन विद्यालय आने वाले दस बच्चों को सम्मानित किया। इस नई पहल से बच्चों में स्कूल आने की प्रेरणा मिलेगी। बीएसए ने एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू द्वारा किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्य करने की सराहना करतेे हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

.jpeg)

.jpeg)
.jpg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


