जौनपुर: वृद्ध पर युवक ने धारदार हथियार से किया हमला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में शुक्रवार की रात को 65 वर्षीय वृद्ध को एक दबंग युवक ने धारदार हथियार से गले पर हमला कर घायल कर दिया। सँजोगवश वृद्ध की जान बच गयी। आरोपी फरार है। उक्त गांव की दलित बस्ती निवासी बेचू राम घर से थोड़ी दूर अपने पाही पर मड़हे में सो रहे थे। देर रात को पड़ोस का युवक ऋषिकेश नोना पुत्र गुदरु नोना ने अचानक गेंहू काटने वाले दांतेदार हसिया से हमला कर दिया। हंसिया उनके कंधे तथा गले पर लगा। भाग्यवश चोट गम्भीर नही आई। अन्यथा वृद्ध की जान भी जा सकती थी। बेचू अचानक हुए हमले के बाद चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर अगल बगल के लोग दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंच गए। बेचूराम की हालत देखकर लोगो ने घटना की सूचना 112 डायल पर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर दे दी गयी है। वृद्ध का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके पूर्व भी वह युवक वृद्ध पर हमला कर चुका है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |