राष्ट्रपति मुर्मू ग्वालियर पहुंचीं, जय विलास पैलेस के लिए हुईं रवाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश की एक दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को ग्वालियर पहुंचीं और जीवाजीराव सिंधिया संग्रहालय देखने के लिए जय विलास पैलेस की ओर रवाना हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |