नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। थाना क्षेत्र के हरगोविंद इंटर कॉलेज के पीछे बाईपास मार्ग पर शुक्रवार की रात को हुए गोलीकांड में चार लोगों के विरु द्ध तहरीर दी गयी। जिसमें तीन नामजद व एक अज्ञात के विरु द्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। गौरतलब है कि भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी सुशील पांडेय क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी रामआसरे मिश्र के घर आये थे। वे अपनी भांजी के जलालपुर क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में विनीत मिश्र के साथ जा रहे थे। उक्त स्थान पर दो बाइक से आये चार लोगों ने बाइक के आगे आकर रोक कर फायरिंग कर दिया। गोली सुशील पांडेय के दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद विनीत मिश्र की तहरीर पर अवनींद्र मिश्र,अजिताभ मिश्र पुत्रगण अवधेश मिश्र तथा राज उर्फ सिद्धार्थ पुत्र अजिताभ मिश्र तथा एक अज्ञात के विरु द्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विदित हो कि सुशील पांडेय मिसिरपुर गांव के निवासी अमिताभ मिश्र के हत्यारोपी राजेन्द्र मिश्र के साले है। उक्त घटना में राजेंद्र मिश्र तथा उनके तीन पुत्र जिला कारागार में है जिनपर मुकदमा चल रहा है। अमिताभ मिश्रा के हत्या से जोड़कर इस घटना को देखा जा रहा है। क्षेत्र में इस गोली कांड को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजारम द्विवेदी ने बताया कि 32 बोर के तीन खोखे घटनास्थल से बरामद हुए। संयोग से गोली केवल पैर में लगी, थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|