प्रयागराज: मणिपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों का कैंडल मार्च | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। मणिपुर की घटना के विरोध में शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में कैंडल मार्च निकाला। शहर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन ने कहा कि मणिपुर हिंसा की आग में दो महीने से जल रहा है लेकिन वहां की मौजूदा सरकार और केंद्र सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। हिंसा को रोक पाने में प्रशासन असफल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर गए तो उन्हें सरकार के इशारे पर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वहां महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
सरकार अगर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। कैंडल मार्च का समापन सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर हुआ। मार्च में सुरेश यादव, अरुण तिवारी, उज्ज्वल शुक्ला, रघुनाथ द्विवेदी, मानस शुक्ला, निशांत रस्तोगी, अक्षय यादव, तस्लीमुद्दीन, अल्पना निषाद, राम मनोरथ सरोज, विनय पांडेय, अभिषेक शुक्ला, प्रवीण सिंह भोले, अनुपम श्रीवास्तव, रईस अहमद, सिद्दनाथ मौर्य, मनोज पासी, राकेश पटेल, सुनील यादव, एहतशम अहमद, भानु प्रकाश कुशवाहा आदि शामिल रहे।