लखनऊ: पांच कृतियों का विमोचन, सम्मानित हुईं विभूतियां | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। कृष्ण प्रताप विद्या बिंदु लोकहित न्यास और शिव सिंह सरोज स्मारक समिति की ओर से श्रीकृष्ण प्रताप सिंह की जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने की। मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, डॉ. जगदीश गांधी आदि रहे। अतिथियों और प्रमुख लोगों ने पांच कृतियों का विमोचन किया। सभी ने कृष्ण प्रताप के जीवन से जुड़ी यादों को ताजा किया।
सम्मान समारोह में समाजसेवी व अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में अरविंद चतुर्वेदी, आशुतोष शुक्ल, डॉ. नीतू सिंह, ललिता पांडेय, डॉ. परशुराम मिश्र, डॉ. महेश्वर मिश्र, आलोक कुमार सिंह, गीता सिंह, मानस चिरविजय सांकृत्यायन, डॉ. राम जगदीश सिंह, डॉ. रवींद्र कुमार सिंह, श्याम कुमार को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती सिंह ने किया।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |