छत्तीसगढ़: सावन की रिमझिम के साथ कवयित्रियों ने काव्य की वर्षा कर मोह लिया मन | #NayaSaveraNetwork
छत्तीसगढ़। काव्यसृजन महिला मंच छत्तीशगढ़ इकाई द्वारा सरकंडा बिलासपुर छत्तीशगढ़ में श्रावण मास की प्रथम काव्यगोष्ठी प्रदेश अध्यक्षा डॉ रश्मिलता मिश्रा की अगुवाई में आयोजित की गई। डॉ शोभा त्रिपाठी की अध्यक्षता में संचालन शोभा चाहिल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. अपर्णा मिश्रा व विशिष्ट अतिथि गायत्री कश्यप की गरिमामय उपस्थिति आयोजन को ऊँचाई प्रदान कर रही थी।
श्रोताओं से खचाखच भरे प्रांगण में कवयित्री तरुणा शर्मा, सुधा परिहार, अर्चना तिवारी, चाँदनी सक्सेना, रश्मिलता मिश्रा, शोभा त्रिपाठी, शोभा चाहिल ने अपनी रचनाओं की छटा बिखेरी। अध्यक्षीय भाषण में डॉ. शोभा त्रिपाठी ने सबकी रचनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए आयोजन की सराहना की। मुख्य अतिथियों ने साधुवाद दिया। अंत में इकाई अध्यक्षा रश्मिलता मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए आयोजन समाप्ति की घोषणा की।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |