लखनऊ: पूर्व छात्राओं ने सावन उत्सव में मचाया धमाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सरोजनी नायडू छात्रावास की पूर्व छात्राओं ने सावन के गीतों पर धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक कजरी सुनाई और मेहंदी लगाई। अलीगंज स्थित रेस्टोरेंट फूड मोहल्ला में हुए सावन कार्यक्रम लोक गायन के साथ डांस, गीत की प्रस्तुतियों के साथ कई पारंपरिक खेल भी खेले गए। अधिकांश महिलाएं हरे परिधान में आई थीं।
सावन उत्सव में लखनऊ के कोने-कोने से पुरानी छात्राएं शामिल हुईं। रश्मि सिन्हा, अनामिका श्रीवास्तव ने सावन की कजरी गाकर माहौल बना दिया। रैम्प वॉक में भी महिलाओं ने धमाल किया। सावन में रंगी सभी महिलाओं को मेहंदी लगाई गई और हरी चूड़ियां पहनाई गईं। समाज सेविका रेनुका सिंह ने बताया कि हम लोग हर साल सावन उत्सव मनाते हैं। यह इलाहाबाद का बंधन है, जो बंध गया तो टूटता नहीं है। उत्सव का संयोजन मनीषा पाठक, अमृता, मनीषा नूपुर, रेणुका ने किया। दुर्गेश नन्दिनी, जागृति, साक्षी, वंन्दना ने खेलों में प्रतिभा दिखायी।