जौनपुर: प्रदर्शनकारियों का कटेगा एक दिन का मानदेय:सीएमओ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
संगठन ने कहा सीएमओ के आदेश में हिटलर शाही की झलक
चंदवक जौनपुर। सीएचसी डोभी पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा बहुओं का अधीक्षक के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगा प्रदर्शन करना महंगा पड़ा। जांच में आयीं सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बगैर सूचना दिए प्रदर्शन करने को गंभीरता से लेते हुए जहां सम्मिलित स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश दिया वहीं प्रदशर््ान करने के लिए उकसाने वाले स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने को कहा। सीएमओ के कड़े तेवर के चलते स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा है। वहीं संगठन का कहना है कि अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करना उनका अधिकार है और सीएमओ के आदेश में साफ तौर पर हिटलरशाही की झलक दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पर एक दिन पूर्व अधीक्षक डॉ. विशाल सिंह यादव पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं ने प्रदशर््ान कर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह एसीएमओ डॉ.नरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ.अजय सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी बीबी सिंह व डीपीएम सत्यब्रात त्रिपाठी के साथ जांच करने पहुंची। उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रदशर््ान में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों व आशा बहुओं का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश देते हुए प्रदशर््ान के लिए उकसाने वाले स्वास्थ्य अधिकारी के विरु द्ध विभागीय कार्रवाई करने को कहा
![]() |
| AD |
![]() |
| AD |
![]() |
| AD |



